एसडीएम ने ताला तुड़वाकर राशन के चावल के गोदाम पर मारा छापा, किया सील
आगरा। जगनेर मार्ग स्थित कागारौल गुलजार कॉलोनी में एक बंद मकान में उपजिलाधिकारी खेरागढ़ अनुज नेहरा को राशन के चावल रखे होने की सूचना मिली थी। गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे एसडीएम और तहसीलदार प्रदीप कुमार ने टीम बनाकर गोदाम पर छापा मारा। गोदाम के बाहर लगभग आधा घंटे टीम बाहर खड़ी रही लेकिन मालिक ने मकान का ताला नही खोला। काफी देर इंतजार करने के बाद एसडीएम ने पुलिस के सहयोग से ताले को लोहे की रॉड से तुड़वा दिया। थोड़ी देर बाद गोदाम का मालिक भी पहुंच गया।
मकान के अंदर बनी दुकान का ताला खोला गया तो गोदाम में करीब 70 अलग अलग वजन के प्राइवेट कट्टे रखे हुए थे।
उपजिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक खेरागढ़ से फोन पर वार्ता कर शुक्रवार को जांच के आदेश देकर गोदाम को सील कर दिया है ।
एसडीएम खेरागढ़ अनुज नेहरा ने बताया कि सूचना पर गोदाम में छापा मारा गया था। आपूर्ति निरीक्षक मौके पर जाकर जांच करेंगे। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें