ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर गए कोर्ट कमिश्नर, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी सर्वे का काम शनिवार से शुरू हो गया है. कोर्ट कमिश्नर सहित सभी पक्ष मस्जिद परिसर के अंदर चले गए हैं। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर से पहले क़रीब 800 मीटर की दूरी पर थाना चौक के पास सभी लोगों को रोक दिया गया है।
वाराणसी: ज्ञानवापी प्रकरण में एडवोकेट कमिश्नर की कार्रवाई के लिए शनिवार सुबह आठ बजे एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र टीम के साथ सर्वे के लिए पहुंच गए हैं। वीडियोग्राफी सर्वे का काम शनिवार से शुरू हो गया है। कोर्ट कमिश्नर सहित सभी पक्ष मस्जिद परिसर के अंदर चले गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फोर्स तैनात की है। सर्वे टीम अंदर पहुंच कर अपना काम करना शुरू करेगी। वकील कमिश्नर अजय मिश्रा के साथ वादी-प्रतिवादी पक्ष के लोग परिसर में पहुंचे हैं।
जिला प्रशासन की निगरानी में होगा सर्वे
सुबह 7.30 बजे सर्वे के लिए पहुंचे हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता और विश्व वैदिक सनातन संघ के संस्थापक जितेंद्र सिंह बिसेन ने बताया कि सर्वे की कार्रवाई आज पूरी नहीं हुई तो कल भी कार्रवाई जारी रहेगी। जरुरत पड़ी तो 17 मई के बाद भी अनुमति लेकर कार्रवाई जारी रह सकती है। जहां वीडियोग्राफी होगी, उसे सुरक्षा के लिहाज से रेड जोन में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन की निगरानी में 16 मई तक लगातार वीडियोग्राफी सर्वे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें