बॉलीवुड का एक और खान कपल लेगा 24 साल बाद तलाक
बॉलीवुड की एक और जोड़ी टूटने के कगार पर है, जहां सलमान खान के भाई सोहेल ने मुंबई की फैमिली कोर्ट में पत्नी सीमा से तलाक के लिए अर्जी दी है। कोर्ट की सुनवाई के लिए दोनों शुक्रवार को वहां पहुंचे थे। वहीं दूसरी ओर अचानक आई इस खबर से खान फैमिली के फैन्स हैरान हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि 24 साल का ये रिश्ता ऐसे ही टूट जाएगा। अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ये कपल तलाक क्यों ले रहा है?
5 साल से थी अनबन
सीमा और सोहेल ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, इस वजह से बॉलीवुड में अफवाहों का बाजार गर्म है। लोग दोनों के तलाक को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन एक बात साफ है कि पिछले 4-5 साल में दोनों के बीच अनबन चल रही है। जिस वजह से वो अलग-अलग घरों में रहते थे। उनके दोनों बच्चे कभी मां तो कभी पिता के साथ नजर आते।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें