कुंनूर हेलीकाप्टर हादसे में वीरगति को प्राप्त दिवंगत जनरल रावत सहित जवांज वीरों को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने किया नमन्
राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच आगरा चैप्टर के द्वारा आज तमिलनाडू के कुन्नूर में एम आई 17 सीरीज के अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर के दुघर्टना ग्रस्त होने पर 14 सवार लोगों में से शहीद हुए भारत के पहले रक्षा प्रमुख (चीफ आफ डिफेंस) बिपिन रावत और उनकी पत्नी व आगरा के लाड़ले सपूत विंगकमांडर पृथ्वी सिंह चौहान सहित 10 जवानों के शहीद होने पर एक भावपूर्ण शोकसभा का आयोजन किया गया ।
बिग्रेडियर मनोज कुमार ने जनरल विपिन रावत के संस्मरण को साझा किया"
शोकसभा मे बिग्रेडियर मनोज कुमार ने बताया कि जनरल विपिन रावत एक मृदु भाषी एवं कुशल सामरिक रणनीति कार थे। उन्होंने बताया कि जनरल रावत अटल टनल को देखने उनकी तैनाती के दौरान आये थे तथा उन्होंने तकनीकी एवं गुणवत्ता की साथ हमारी टीम को मार्गदर्शन भी किया था। मंच के उपाध्यक्ष डा राजील उपध्याय ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सी डी एस विपिन रावत का सेना के आधुनीकरण व समन्वय को याद रखा जायेगा। इस अवसर कर्नल जी एम खान ने कहा कि सेना के सर्वोच्च व्यक्ति का इस तरह जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सी डी एस रावत के योगदान को सेना के इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों मे लिखा जायेगा।
इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल ग्रुपकैप्टन वरून सिंह जी की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा सभी वीरगति प्राप्त सैन्य अधिकारियों की दिवंगत पुण्य आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन इंजी दिवाकर तिवारी ने किया।
इस अवसर पर सर्व श्री बिग्रेडियर मनोज कुमार, कर्नल जी एम खान, ठा. पवन सिंह, भारत सिंह सोलंकी, डा. राजीव उपाध्याय, इंजी. दिवाकर तिवारी, अतुल्य सरीन, डा.डी.एस.तोमर ,रवीश शर्मा, आशीष गौतम ,अनुज उपाध्याय, सुधीर कुमार आदि लोग शोक सभा मे उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें