My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 9 अगस्त 2021

बुर्ज खलीफा के टॉप पर अमीरात एयरलाइन के क्रू मेंबर का स्टंट,

 


बुर्ज खलीफा के टॉप पर अमीरात एयरलाइन के क्रू मेंबर का स्टंट, वीडियो हुआ वायरल

दुनिया की गगनचुंबी इमारतों में दुबई के बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) का नाम शामिल है। उसके टॉप पर खड़े होना एक बहुत बड़ी बहादुरी का काम है। कुछ ऐसा ही अमीरात एयरलाइंस Emirates Airline) ने अपने केबिन क्रू को कुछ दिन पहले बुर्ज खलीफा के टॉप पर एक प्ले कार्ड लेकर खड़े हुए दिखाया था।


यूके के रेड लिस्ट  से Amber लिस्ट में मूव करने की खुशी में अमीरात एयरलाइंस ने अपने एक क्रू मेंबर को बुर्ज खलीफा के टॉप पर खड़ा करके अपने खुशी का इजहार किया।
एयरलाइन ने वीकेंड पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसकी एयर होस्टेस को अमीरात के केबिन क्रू के यूनिफॉर्म में बुर्ज खलीफा के सबसे ऊपरी छोर पर खड़े दिखाया गया है। जिसमें एयर लाइन को रेड लिस्ट से मूव करके अंबर लिस्ट में लाने के लिए धन्यवाद जाहिर किया गया ह
इस वीडियो के अंत में कैमरा पैन करके एक ऐसी जगह पर कैमरा ले जाया गया है, जहां से साफ होता है कि केबिन मेंबर बुर्ज खलीफा के एकदम टॉप पर खड़ी है। जिस फ्लाइट अटेंडेंट को इस वीडियो में दिखाया गया है उसका नाम निकोल स्मिथ-लुडविक  है।
आश्चर्यजनक व रोमांचक अनुभव

निकोल ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में बताया है कि वो world traveller, skydiver, yoga instructor, hiker और adventurer है। उसने कहा है कि बुर्ज खलीफा के सबसे टॉप पर खड़े होकर नि: संदेह मैंने अपने जीवन का सबसे आश्चर्यजनक और रोमांचक स्टंट किया है

 
इस वीडियो बनाने वाली कंपनी प्राइम प्रोडक्शन AMG (Prime Productions AMG) ने भी स्मिथ-लुडविक को इस धरती की सबसे बहादुर महिला कहा है। प्रोडक्शन कंपनी ने इस वीडियो को शूट करने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल किया है। स्मिथ-लुडविक को इस वीडियो शूट के लिए घंटों टॉप पर खड़े रहना पड़ा था। इस स्टंट को शूट करने के लिए कई जगहों से मंजूरी लेनी पड़ी।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages