गोविंदा की तरह डांस करके मशहूर हुए ‘डब्बू अंकल’ के साथ हुआ है बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड
अपने अंदाज में डांस करने वाले मशहूर डांसिंग अंकल संजीव श्रीवास्तव “डब्बू अंकल” के साथ बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। बताया जा रहा है, उनके ऑनलाइन पेमेंट app में कोई प्रॉब्लम के चलते उससे पेमेंट नही हो रहा था, इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनके खाते से पूरे पैसे ही साफ हो गए हैं।
डब्बू अंकल आज साइबर ठगी का शिकार हो गए और हैकर्स ने बातों ही बातों में डब्बू अंकल के 1 लाख 8 हजार रुपए उनके अकाउंट से साफ कर दिए। डब्बू अंकल ने बताया कि वह फोन पर ऑनलाइन बैंकिंग का काम कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें थोड़ी सी परेशानी हुई तो उन्होंने फॉर्मेट में दिए गए नंबर को डायल किया, कुछ नंबर गलत लग गए जिससे फोन सीधा हैकर से जुड़ गया और इसके बाद उसने बातों ही बातों में अकाउंट से एक लाख आठ हजार रुपए साफ कर दिए। पूरा मामला साइबर क्राइम के समक्ष आ चुका है। विदिशा के एडिशनल एसपी संजय साहू ने कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मामले को लेकर डब्बू अंकल यानि संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि गूगल पर लॉगिन करके इंटरनेट बैंकिंग और फोन पे बगैरा का इस्तेमाल कर रहे थे। पेमेंट में कुछ प्रॉब्लम आने पर उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन किया, बैंक के जिस नंबर पर वे बात कर रहे थे उसपर एक नंबर मिला जो 180041204980 इस प्रकार था। जिसपर हैकर ने उनके साथ ठगी को अंजाम दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें