My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

मृत्यु के बाद क्या करना है पैन और आधार कार्ड का, ज़रूर पढ़िए

 

मृत्यु के बाद क्या करना है पैन और आधार कार्ड का, ज़रूर पढ़िए ये आपके लिए काम की खबर
आजकल सब के पास पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट इत्यादि हैं। पर क्या आप जानते हैं कि किसी आदमी के मृत्यु हो जाने के बाद इन डॉक्यूमेंट और आईडी कार्डस का क्या किया जाता है?

आधार कार्ड



आधार कार्ड आज हमारे जीवन का आधार बन चुका है। हमारे सरकारी या गैर-सरकारी, हर तरह के कामों में इसका उपयोग होता है। अभी तक UIDAI ने इसपर कोई स्पष्ट नियम नहीं बनाया है। हम चाहे तो मृतक के आधार कार्ड के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर नजदीकी आधार सेंटर में जमा कर सकते हैं। लेकिन इस विषय मे डिटेल्ड प्रोसीजर आना बाकी है।
वोटर आईडी कार्ड



नियमों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति मर जाता है तो वोटर आईडी को रद्द करने का प्रावधान है। इसके लिए मृतक के परिवार के कानूनी उत्तराधिकारी को वहां के स्थानीय चुनाव कार्यालय में जाकर फॉर्म 7 भरकर जमा करना होगा। कुछ कागज़ी कार्रवाई के बाद मृतक का आईडी कार्ड रद्द हो जाएगा।
पैन कार्ड
“पैन कार्ड” का प्रयोग अनेक कामों में किया जाता है। पैन कार्ड का उपयोग डीमैट एकाउंट, बैंक एकाउंट, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) जमा करने में खास तौर पर किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति इनकम टैक्स रिटर्न्स भरता था और उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके उत्तराधिकारी को उस मृत व्यक्ति का पैन कार्ड तुरंत इनकम टैक्स कार्यालय में जमा करना चाहिए।
पासपोर्ट
मरणोपरांत इसे रद्द करने का कोई प्रावधान नहीं है। वैसे भी पासपोर्ट की एक वैलिडिटी होती है, जिसके समाप्त होने पर यह स्वतः ही समाप्त हो जाता है। इसके अलावे इसका प्रयोग एड्रेस प्रूफ के रूप में भी किया जाता है। इसलिए उत्तराधिकारी को चाहिए कि स्मृति के तौर पर पासपोर्ट अपने पास रख ले।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages