जूनून क्या नही कर सकता जी हां एक ऐसी शख्सियत जिसने अपनी बेटी का नाम अमर करने के लिए अपनी मेहनत से खड़ी कर दी अरबों रुपए की कंपनी।
वाशिंग पाउडर की ज़रूरत तो हर घर में होती है। ऐसे में हम आपको ऐसी कहानी बताने जा रहें। जो आपको बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देगी। जी हाँ एक पिता ने अपनी बेटी की याद में एक ऐसा बिज़नेस शुरू किया। जो धीरे-धीरे चल पड़ा। ऐसे में हुआ कुछ यूं कि उसकी बेटी की तस्वीर घर-घर पहुँच गई और वह बिज़नेसमैन भी करोड़पति बन गया। वैसे करोड़पति बनने की राह इतनी आसान भी नहीं रही। तो आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी…
कुछ समय पहले तक टीवी स्क्रीन पर यह विज्ञापन बड़ा पॉपुलर था कि, “दूध सी सफेदी निरमा में आए, रंगीन कपड़ा भी खिल-खिल जाए सबकी पसंद निरमा, वाशिंग पाउडर निरमा।” जी हाँ हम बात निरमा वाशिंग पाउडर की कर रहें। जिसके विज्ञापन में एक लड़की की तस्वीर भी छपी होती है। ऐसे में शायद इस बच्ची की तस्वीर के बारे में कुछ लोगों को पता हो और बहुत से ऐसे भी होंगे। जो इसके बारे में जानना चाहते होंगे। तो बता दें कि दरअसल, निरमा पाउडर के विज्ञापन पर छपी लड़की का नाम असल में ‘निरूपमा’ है। इनके नाम पर ही वॉशिंग पाउडर का नाम “निरमा” रखा गया।
निरुपमा से निरमा तक की कहानी भी काफ़ी दिलचस्प है। बता दें कि निरमा जब स्कूल में पढ़ती थी तभी एक दिन कार हादसे में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद करसनभाई और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। करसनभाई अपनी बेटी से बेहद प्यार करते थे। वो चाहते थे कि उनकी बेटी दिन दुनिया में ख़ूब नाम कमाए, लेकिन छोटी सी उम्र में बेटी की मौत ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। करसनभाई बेटी के जाने का ग़म भुला नहीं पा रहे थे। ऐसे में निरुपमा के जाने के बाद बेटी के नाम को अमर बनाने और लोगों की जुबां पर लाने का दृढ़ निश्चय करसनभाई ने किया। उन्होंने पहले बेटी के नाम पर “निरमा” कंपनी’ की शुरुआत की। इसके बाद डिटर्जेंट के पैकेट पर बेटी की तस्वीर छाप कर उसे हमेशा के लिए अमर कर दिया।
मालूम हो कि इस निरमा वॉशिंग पाउडर की शुरुआत 1969 में हुई थी। जिसकी शुरुआत करने वाले करसन भाई पटेल गुजरात के रहने वाले थे। निरमा के पैकेट पर जो बच्ची नज़र आती वो करसन भाई की बेटी है। बता दें कि करसनभाई प्यार से अपनी बेटी को निरमा कहकर पुकारते थे। करसनभाई ने बेटी के नाम से ही निरमा कंपनी की शुरुआत की थी।
करसन भाई पटेल ने 1969 में बेटी की याद में निरमा कंपनी तो खोल ली, लेकिन यह कारोबार करना और बेटी का नाम एक बिज़नेस के माध्यम से अमर बनाना इतना भी आसान नहीं था। बेटी कि मौत के बाद तीन साल तक करसनभाई ने एक अनोखे वॉशिंग पाउडर का फॉर्मूला तैयार किया और धीरे धीरे पाउडर की बिक्री शुरू कर दी। लेकिन इस बीच करसनभाई ने अपनी सरकारी नौकरी नहीं छोड़ी। गौर करने वाली बात यह है कि करसनभाई उस दौरान अपनी साइकिल से आफिस जाया करते थे और रास्ते में ही लोगों के घरों में निरमा वॉशिंग पाउडर बेचते थे। उस वक्त तक बाज़ार में सर्फ जैसे पाउडर आ चुके थे। इनकी कीमत 15 रुपये प्रति किलो थी जबकि निरमा को करसनभाई सिर्फ साढ़े तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचते थे। आसपास के कम आमदनी वाले लोगों को निरमा अच्छा विकल्प लग रहा था, ऐसे में निरमा की बिक्री शुरू हो गई और यह निरमा हेमा, रेखा, जया और सुषमा… सबकी पसंद… बन गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें