एक बार नहीं 4 बार हुई थी रतन टाटा को मोहब्बत,उनकी लव-लाइफ के दिलचस्प किस्से।
ज्यादातर प्यार किस्सों की अंत अधूरा ही होता है ऐसा ही जानेमाने उद्योगपति रतन टाटा की मोहब्बत का भी हुआ।
टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा अपनी एक फोटो शेयर करने के बाद से ही सुर्खियों में आ गए हैं। तीन महीने पहले इंस्टाग्राम से जुड़ने वाले रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। 82 वर्षीय रतन टाटा ने लॉस एंजिल्स में अपने दिनों को याद करते हुए #ThrowbackThursday के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है।
82 साल के रतन टाटा की ये तस्वीर तब की है जब वो 25 साल के थे। रतन टाटा की इस पुरानी तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं रतन टाटा की पर्सनल लाइफ के बारे में..
82 वर्षीय रतन टाटा ने लॉस एंजिल्स में अपने दिनों को याद करते हुए #ThrowbackThursday के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। कैप्शन में उन्होंने समझाया कि दरअसल, #ThrowbackThursday या #TBT एक लोकप्रिय इंटरनेट ट्रेंड है और लोग इस हैशटैग का उपयोग करते हुए अपनी पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते आ रहे हैं।चार बार होते-होते रह गई शादी
इंटरव्यू में रतन टाटा ने कहा था, ‘एक बार तो मेरी शादी बिल्कुल होते-होते रह गई। जब मैं अमेरिका में था, उन्हीं दिनों मेरी दादी ने मुझे अचानक फोन करके भारत आने को कहा। उसी दौरान भारत का चीन से युद्ध शुरू हो गया। इस तरह मैं वहीं अटक गया। बाद में उस लड़की की शादी हो गई। इतना ही नहीं ये भी पता चला कि उनके पति की मौत हो गई।’

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें