प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीब रहे पूर्व नौकरशाह एके शर्मा का यूपी की राजनीति में कद लगातार बढ़ता जा रहा है. भाजपा ने पहले उन्हें एमएलसी बनाया और अब यूपी संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. इस बीच शर्मा का यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को लिखा पत्र काफी चर्चा में है. इस पत्र में उन्होंने पीएम मोदी के साथ सीएम योगी की भी जमकर तारीफ की है.
पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा ने अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे खत में कहा, 'मेरी राय में आज भी यूपी की जनता पीएम मोदी से उतना ही प्यार करती है, जितना 2013-14 में करती थी. आगामी विधानसभा चुनावों में जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का नाम और उनका आशीर्वाद ही काफी होगा. वह जननेता हैं. उनके साथ ही पार्टी के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं का भी आशीर्वाद हमारे पास है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें