पिछले साढ़े चार साल में पहली बार हुआ जब सीएम योगी केशव मौर्य के घर पहुंचे तो यूपी के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर गर्म हो गया. साथ में संघ के वरिष्ठ नेता डॉक्टर कृष्ण गोपाल और एक अन्य डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे. इसके बाद प्रदेश के राजनैतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. इसकी वजह यह भी है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व लगातार मंथन में जुटा है. बात यह भी निकलकर सामने आई है कि सरकार में फेरबदल संभव है.
इस बीच सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह एक महीने के भीतर दूसरी बार लखनऊ पहुंचे.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को संघ और बीजेपी के केंद्रीय पदाधिकारी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे. वहां मुख्यमंत्री ने केशव प्रसाद मौर्य के बेटे और उसकी पत्नी को आशीर्वाद दिया. दरअसल, कोरोना कर्फ्यू के दौरान ही केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की शादी हुई थी. अब जब कर्फ्यू में ढील मिली है और केंद्रीय संगठन के पदाधिकारी भी लखनऊ में थे तो मौर्य ने सभी को भोजन पर आमंत्रित किया था. उत्तर प्रदेश कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच सीएम योगी ने केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात की.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें