कोरोना के कोहराम में अस्पताल में मौत की मॉक ड्रिल,अगले पांच मिनट में 22 मरीजों की मौत
आगरा में पहली कोरोना लहर में लॉकडाउन में पारस हॉस्पिटल कोरोना एपिक सेंटर बना था। पारस हॉस्पिटल से ही सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज निकले थे जिसकी वजह से प्रशासन ने अस्पताल के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया था।
वहीं इस साल जब कोरोना की दूसरी लहर में बेड ओर ऑक्सीजन को लेकर कोहराम अपने चरम पर था तो प्रशासन ने इस अस्पताल के पुराने पाप भूलकर पारस हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल बना दिया गया।
डॉक्टर अरिंजय जैन ने वायरल वीडियो में अपनी बातचीत में ऐसा बताया है कि पूरा पेशा शर्मिंदा हो जाए। सीधे-सीधे 22 मरीजों का मर्डर।
पारस हॉस्पीटल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन खुलकर कह रहा है कि पहले मॉक ड्रिल यानी पूर्वाभ्यास हुआ कि आक्सीजन बंद करने से कितने मरीजों की जान जा सकती है और, अगले दिन पांच मिनट आक्सीजन आपूर्ति रोककर इन मरीजों की जान ले ली गई। वीडियो बातचीत के अंश
25-26 अप्रैल को जब कोविड पूरे उफान पर था, तब मेरे अस्पताल में 96 मरीज थे। आगरा में भी हाल खराब थे। हमने सोचा मरीजों को डिस्चार्ज करना शुरू करो। आक्सीजन कहीं नहीं है, आपको बता दूं। कुछ लोग पेंडुलम बने रहे, नहीं जाएंगे-नहीं जाएंगे। मैंने कहा- छोड़ो, अब छांटो जिनकी आक्सीजन बंद हो सकती है। एक मॉक ड्रिल करके देख लो, समझ जाएंगे, कि कौन मरेगा या नहीं मरेगा। मॉक ड्रिल की तो मरीज छटपटा गए, नीले पड़ने लगे। और जब, आक्सीजन रोकी तो 22 छंट गए।
डीएम पी एन सिंह बयान
22 मरीजों की मौत मामले में मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी।
पारस हॉस्पिटल की वीडियो वायरल होने के बाद डीएम पीएन सिंह ने कहा 26 और 27 अप्रैल को पारस अस्पताल में सिर्फ सात कोविड मरीजों की मृत्यु हुई है।
सीएमओ डॉक्टर आरसी पांडे पारस हॉस्पिटल प्रकरण में जांच जारी है। कड़ी कार्रवाई होगी।
सांसद एस पी सिंह का बयान
सांसद एस पी सिंह बघेल ने मुख्यमंन्त्री से की प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच
प्रकरण में निकले सच्चाई तो गैर इरादतन हत्या का नहीं बल्कि हत्या का हो मुकदमा दर्ज
डॉक्टर अरिंजय का बयान
मेरे बयान तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया
पिछली लहर में आगरा मंडल में कोरोना फैलाने पर मुकदमा झेलने वाले इस अस्पताल को कोवि़ड हॉस्पीटल बना कैसे दिया गया, इसका जवाब डीएम को देना होगा। बहरहाल, योगी सरकार और आगरा प्रशासन संवेदनशील हो तो डॉक्टर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराए, तत्काल गिरफ्तार करे और रिमांड पर लेकर पूछा जाए कि बेड खाली कराकर बेइंतिहा पैसा लूटकर अब तक कितने लोगों की जान ले चुका है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें