आगरा। एत्मादपुर स्थित भारत आईटीआई कोड संख्या1161 के छात्रों की परीक्षा स्वकेंद्र पर न कराके अन्य केन्द्र पर कराए जाने के मामले को आई टी आई बल्केश्वर के प्रधानाचार्य व प्राइवेट आई टी आई की परीक्षा के नोडल प्रधानाचार्य आशीष दुबे ने संज्ञान लेते हुए तुरंत ही एक सदस्यीय जांच कमेटी राजकीय आई टी आई एत्मादपुर के प्रचार्य मोहित तिवारी की नियुक्ति कर दी लेकिन आश्चर्य की बात है कि आरोपी आई टी आई व जांच अधिकारी दोनो ही एत्मादपुर में ही होने के बाबजूद पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी जांच अधिकारी अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नही कर पाए है सूत्रों ने बताया कि आई टी आई बल्केश्वर में लिपिकों के खिलाफ महिला कार्मिकों द्वारा उत्पीड़न की लिखित शिकायत पर भी प्रधानाचार्य द्वारा कोई कार्यवाही नही की गयी ।उसी तरह इस मामले में जांच के नाम पर लीपा पोती करके आरोपियों को बचाने की जुगत लगाई जा रही है जब इस मामले में व्यवसायिक शिक्षा परीक्षा परिषद लखनऊके निदेशक एस सी तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे मामले की जानकारी नही है शिकायत पर संज्ञान लिया जाएगा । नियमानुसार सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा की वीडियोग्राफी कराकर सीडी जमा करनी थी इन परीक्षाओं के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रत्येक स्वकेंद्र के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किये गए थे जिनकी उपस्तिथि उस वीडियोग्राफी में होना अनिवार्य थी। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को की गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि भारत आईटीआई के छात्रों की परीक्षा स्वकेन्द्र प्रणाली के बावजूद आगरा में राजकीयआई टी आई बल्केश्वर के पास ही स्थित एक केंद्र पर कराई गई।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आगरा के कुबेरपुर स्थित भारत आईटीआई कॉलेज में ना तो शिक्षक हैं और नाही छात्रों के बैठने की व्यवस्था है। कॉलेज में
कोई टूल्स भी नहीं हैं। कॉलेज का बिजली कनेक्शन भी कटा हुआ है। शासन ने आईटीआई छात्रों की परीक्षा स्वकेन्द्र पर ही कराने के निर्देश दिए थे, उसके बाद भी भारत आइटीआई कॉलेज द्वारा अपने छात्रों की परीक्षा अन्य परीक्षा केन्द्र पर कराई गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि परीक्षा की जो वीडियो बनाई गई है वह भी अन्य कॉलेज की परीक्षा की थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें