My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 23 अगस्त 2020

रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय का बिरादरी ने ही कर दिया राजनीतिक एनकाउंटर

 

रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय का बिरादरी ने ही कर दिया राजनीतिक एनकाउंटर

प्रदेश में ब्राह्मणों को लेकर चल रही रस्साकसी के बीच ब्राह्मणों का बड़ा चेहरा कहे जाने वाले पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय भी कहाँ चूकने वाले थे  वे भी इसे भुनाने में जुट गए हैं। और अपने पुत्र को आगे कर राजनीतिक समीकरण साधने की कवायद में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर  संदेश दे दिया तथा  स्वयम को आगे न कर  अपने पुत्र को श्रवण कुमार की भूमिका में आगे कर दिया
कभी बसपा सुप्रीमों मायावती की नाक का  बाल माने जाने वाले वाले पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय रविवार सुबह काफिले के साथ आगरा स्थित ब्रजक्षेत्र कार्यालय पहुंचे।दो घंटे कार्यालय पर रुककर वे पार्टी की सदस्यता लेने वाले ही थे, कि एक घटनाक्रम में सूत्रों के अनुसार कद्दावर नेता का फोन आता है और सदस्यता कार्यक्रम निरस्त  हो जाता है। शनिवार को ही योगी जी साथ अपनी मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर डालकर  भाजपा जॉइन करने के संकेत दिए थे । इसी मुलाकात में चिराग की ज्वाइनिंग की पटकथा तैयार हुई। रविवार सुबह 11 बजे चिराग को ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता लेनी की पुष्टि चिराग ने भी सोशल मीडिया पर की है। वे निर्धारित समय पर पार्टी कार्यालय पहुंच भी गए। यहां पहुंचते ही वे सीधे क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह से चर्चा करने उनके कार्यालय में पहुंचे यहां  कुछ बातचीत करने के बाद चिराग उपाध्याय नीचे हॉल में समर्थकों के बीच आ गए यहां काफी इंतज़ार करने के बाद भी  कार्यक्रम  शुरू न होने पर उन्हें  बताया कि पार्टी ब्राह्मण कार्ड को भाजपा प्रदेश स्तर पर खेलना चाहती है, जिस कारण से क्षेत्रीय कार्यालय पर आपकी ज्वाइनिंग को टाल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही चिराग को पार्टी लखनऊ कार्यालय में बड़े कार्यक्रम  में सदस्यता दिला सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages