My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 23 जून 2020

योगी का बुलडोजर चला सपा नेता के मेडिकल कालेज पर

लखनऊ. समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे इकबाल अली के अवैध कब्जों पर लखनऊ  जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला प्रशासन ने कैरियर मेडिकल कॉलेज (Career Medical College) द्वारा सरकारी जमीन पर किये गए अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है. तहसील सदर लखनऊ द्वारा सरकारी ज़मीन पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध इस कार्यवाई में भू-माफिया अजमत अली और इकबाल अली से करोड़ों की जमीन छुड़वाई है.
कैरियर मेडिकल और डेंटल कॉलेज के मालिक इकबाल अली द्वारा मुत्तकीपुर के फार्म हाउस में भी ग्रामसभा की जमीन का अतिक्रमण किया गया था. ग्राम सभा के फॉर्म हाउस और दो बीघे जमीन को ट्रैक्टर से जुतड़वा कर पुनः सरकार के कब्जे में लिया गया. इतना ही नहीं सिंचाई विभाग की जमीन पर भी गेट लगाकर कब्ज़ा किया गया था. इस गेट को तोड़कर फिर से नहर की जमीन को सिंचाई विभाग को सौंपा गया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages