कोरोना संक्रमण का कहर झेल रही मुंबई में 60 फीसदी कोविड-19 के मरीज झुग्गी बस्तियों से हैं। इन झुग्गी बस्तियों में महानगर की 60 फीसदी जनता रहती है, जहां कोरोना संक्रमण का सबसे भयानक रूप देखा जा रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 24 वार्डों में से 12 वार्ड अतिसंवेदनशील हैं। इन वार्डों में भी झुग्गी बस्तियों की बहुतायत है।
मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 46 हजार से अधिक हो चुकी है, लेकिन 12 अतिसंवेदनशील वार्डों में 30,533 कोरोना के मरीज हैं। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी कोरोना संक्रमण का मुख्य हॉटस्पॉट है। जबकि कुर्ला, अंधेरी, जोगेश्वरी, विलेपार्ले, खार, बांद्रा, सांताक्रुज, परेल, चेंबूर, भांडुप, घाटकोपर, भायखला और वरली में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें