Post Top Ad
Your Ad Spot
बुधवार, 20 मई 2020
प्रियंका ने बस नही कबाड़ भेजा-अदिति सिंह कांग्रेस विधायक
मजदूरों को लेकर बसों के इंतजाम पर कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही सियासी जंग में एक नया मोड़ आ गया है. रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने ही इस पूरे मसले पर अपनी पार्टी के रुख की कड़ी आलोचना की है. अदिति सिंह ने कहा है कि ये क्रूर मजाक है|
अदिति सिंह ने ट्वीट में लिखा है, 'आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत, एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यूं नहीं लगाई'|
CM योगी की तारीफ !
गांधी परिवार की करीबी और रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने योगी सरकार के रुख का समर्थन करते हुये कोटा को लेकर भी सवाल उठाया है. एक दूसरे ट्वीट में अदिति ने लिखा, 'कोटा में जब UP के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें, तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए, बॉर्डर तक ना छोड़ पाई, तब श्री योगी अदित्यनाथ जी ने रातों-रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के CM ने भी इसकी तारीफ की थी'|
मजदूरों पर सियासत ?
लॉकडाउन की मार झेल रहे मजदूर नोएडा-गाजियाब में यूपी के बॉर्डर पर फंसे हैं. इन मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 1000 बसें चलाने का प्रस्ताव योगी सरकार को भेजा था. योगी सरकार ने इसे मंजूरी दी और बसों की पूरी सूची मांगी. इस सूची के आधार पर योगी सरकार की तरफ से कहा गया कि लिस्ट में शामिल बसों के नंबर टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर के भी हैं|
इस विवाद के बाद कांग्रेस कह रही हैं कि जो बसें सरकार की जांच में सही पाई गई हैं उन्हीं का इस्तेमाल मजदूरों के लिये कर लिया जाये. इस बीच मंगलवार को आगरा में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हिरासत में ले लिया गया. वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ और नोएडा में प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के दूसरे नेताओं पर FIR दर्ज कर ली गई|
Tags
POLITICS#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
POLITICS
Tags:
POLITICS
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें