My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 10 नवंबर 2019

टी 20 में दीपक चाहर ने हैट्रिक के साथ चटकाए 6 विकेट

भारत की ओर से रखे गए 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 144 रन पर ढेर हो गई। मेहमान टीम के लिए मोहम्मद नईम ने सबसे अधिक 81 रन बनाए। 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 12 रन के कुल स्कोर पर लगातार दो गेंदों पर दो विकेट खो दिए। दोनों ही विकेट दीपक चाहर ने चटकाए।
दीपक ने बरपाया बॉलिंग से कहरआगरा के तेज गेंदबाज दीपक चाहर  ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर ओपनर लिटन दास  को वाशिंगटन सुंदर
के हाथों कैच करा मेहमान टीम को बड़ा झटका दिया.  लिटन ने 8 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 9 रन बनाए.
दीपक ने बनाया इतिहास
नागपुर में खेले गए टी-20 मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने हैट्रिक लेकर नया रिकॉर्ड बना दिया। वे अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। चाहर ने मात्र 3.2 ओवर में सात रन देकर छह बांग्लादेशी खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
दीपक चाहर ने पहले 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शफिउल इस्लाम का शिकार बनाया। उसके बाद 20वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर भी लगातार दो विकेट लेकर अपनी पहली हैट्रिक पूरी कर ली। चाहर ने अपने नाम अब टी-20 क्रिकेट की बेस्ट बोलिंग का रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages