My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

Tik Tok स्टार निकला चोरों का सरदार, 40 हजार हैं फॉलोअर्स





दिल्ली के सटे ग्रेटर नोएडा में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक टिक टॉक (Tik Tok) स्टार और उसके तीन दोस्तों को आज सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल, एक बाइक और 3,520 रुपए नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद मालूम हुआ कि शाहरुख खान टिक टॉक का स्टार बन चुका है उसके 40 हजार फॉलोअर्स भी हैं। टिक टॉक का स्टार नाम शाहरुख खान है, वह नियमित रूप से टिक टॉक पर एक्टिंग करते हुए वीडियो शेयर करता है। इसके लिए शाहरुख खान की तीन दोस्त आसिफ, फैजान और मुकेश उसकी मदद करते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि हम ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन्हें गिरफ्तार करने में सफल रहे हैं। शाहरुख खान और साथी यात्रियों से फोन और नकदी चुराते थे। इस समय वह बाल्टा 2, नॉलेज पार्क और सुरजापुर में सक्रिय थे। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान चारों ने गौतम बौद्ध नगर जिले में डकैती के कम से कम छह मामलों में शामिल होने की बात कबूली है। मुकेश बिहार का रहने वाला है जबकि अन्य तीन बुलंदशहर में रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages