Post Top Ad
Your Ad Spot
शनिवार, 13 जुलाई 2019
साक्षी मिश्रा की शादी में आया नया Twist, अजितेश को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा..
मुझे अजितेश की सगाई के बारे में पता था- उधर निजी चैनल को दिए गए Interview में साक्षी का कहना है कि मुझे अजितेश (Ajitesh) की सगाई के बारे में पहले ही पता था. साक्षी का कहना है कि मुझे निजी बातें सार्वजनिक नहीं करनी है और हम दोनों में उम्र का ज्यादा अंतर नहीं हैं. मेरे परिवार ने मुझे गंभीरता से नहीं लिया.
अजितेश की हो चुकी थी सगाई- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोपाल के एक परिवार ने अब दावा किया है कि उनकी बेटी की सगाई साक्षी मिश्रा के पति अजितेश से हुई थी. परिजनों के मुताबिक, कुछ महीने पहले अजितेश ने उनकी बेटी से सगाई की थी.
दिसंबर में होनी थी शादी- शादी के लिए 9 दिसंबर की तारीख तय थी. शादी की सारी तैयारियां भी हो गई थी. इस सगाई में 7,00,000 रुपये से ज्यादा रकम लड़की के पिता ने खर्च की थी. सगाई टूटने वाली लड़की के पिता ने कहा कि सगाई में लाखों रुपए खर्च किए गए. उसकी भरपाई कौन करेगा? समाज में सगाई टूटने से बदनामी भी काफी हुई.
राजीव राणा ने किए कई खुलासे- विधायक के करीबी राजीव राणा (Rajiv Rana) ने दलित युवक अजितेश को लेकर कई खुलासे किए हैं. राणा का कहना है कि अजितेश की पहले भी सगाई हो चुकी है, पैसों की मांग के कारण सगाई टूट चुकी है. बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल का भी यही कहना है कि अजितेश (अभि) की अक्टूबर 2016 में सगाई हो चुकी थी.
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में साक्षी ने राजीव राणा पर भी आरोप लगाए थे. साक्षी ने वीडियो में कहा था कि राणा ने उसका इलाहाबाद में पीछा किया और उनको जान से मारने की कोशिश की
आरोपों को बताया झूठा- विधायक की बेटी साक्षी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर राजीव राणा ने कहा कि मेरे आशीष इंटर प्राइजेज आफिस में और घर में सीसीटीवी लगे हैं. मुझे घटना की जानकारी भी नहीं थी. अजितेश ने मेरे मोबाइल नंबर पर वीडियो भेजा.
साक्षी-अजितेश पर करुंगा मानहानि केस- जिसमें मेरे द्वारा धमकी दिये जाने का आरोप था. मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाकर मेरी छवि को बदनाम करने की कोशिश की गई है. मैं इस मामले में साक्षी और अजितेश पर मानहानि का केस करूंगा.
राजीव का कहना है कि जब वो विधायक नही थे, हम तब से उनके मित्र हैं. विधायक तो वो अब बने हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’विधायक जी का कद काफी ऊंचा हो गया है और उसी कद को नीचा करने के लिए ये सब षड्यंत्र रचा जा रहा है.
विधायक का दावा है कि ज्यादा दहेज मांगने की वजह से रिश्ता टूटा था– परंतु तब रिश्ता टूटने पर अभि कहता था कि मां का देहांत होने के कारण उसका मन खराब हो गया. इस वजह से उसने रिश्ता तोड़ दिया. बाद में वो साक्षी के संपर्क में आया.
साक्षी ने बताया था जान का खतरा- अजितेश ने चार जुलाई को विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी से शादी की थी. इसके बाद से दोनों बरेली से बाहर हैं. साक्षी ने खुद और अपने पति अभि और उसके परिवार को जान का खतरा बताते हुये 2 वीडियो वायरल किये थे. साक्षी ने एक निजी टीवी चैनल पर कहा कि वो अब घर नहीं जाना चाहती है.
बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद मिश्रा ने कहा था कि उनकी बेटी वयस्क है और अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने के लिए स्वतंत्र है. उन्होंने कहा कि मैंने कोई धमकी नहीं दी है और उनकी बेटी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है.
Tags
Social#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
Social
Tags:
Social
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें