My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 6 जुलाई 2019

इलेक्ट्रिक कारे, लोगो की जान के लिए खतरा लगेंगे आवाज़ करने वाले यंत्र

Image third party saurce

गाड़ियों से होने वाला शोर आमतौर पर परेशान करता है। दरअसल इलेक्ट्रिक वाहनों की समस्या इसके एकदम उलट है। ये वाहन आवाज ही नहीं करते, और नजर न पड़े तो सड़कों पर मौजूद लोगों को पता ही नहीं चलता कि कोई वाहन उनके करीब से गुजर रहा है। यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने इस बात को गंभीरता से लिया है।
ईयू अगले सोमवार को इस संबंध में नए नियम जारी करने वाला है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के लिए वाहनों में आवाज पैदा करने वाली मशीन लगाना अनिवार्य हो जाएगा। आवाज इतनी होनी चाहिए कि आस-पास के लोगों को पता चल सके कि कोई गाड़ी गुजर रही है।
इलेक्ट्रिक वाहनों से सामान्य गाड़ियों की तरह आवाज आना जरूरी !
ये नियम चार पहिया ई-वाहनों के लिए आ रहे हैं। इनमें ऐसी मशीन लगाई जाएगी जो आम गाड़ियों की मशीन की तरह आवाज करे। यह मशीन एकोस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम (एवास) कहलाएगी। जब गाड़ी रिवर्स की जा रही हो या 19 किलोमीटर प्रतिघंटा के कम की रफ्तार से गुजर रही हो तो इस मशीन का ऑन होना अनिवार्य होगा। ईयू का कहना है कि जब गाड़ी रिवर्स हो रही हो या कम रफ्तार से चल रही हो तो ज्यादा संभावना होती है कि आस-पास लोग मौजूद हों। उन्हें सावधान करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों से सामान्य गाड़ियों की तरह आवाज आना जरूरी है। हालांकि, वाहन चालकों को यह अधिकार दिया जाएगा कि वे जरूरत पड़ने पर इस डिवाइस को डिएक्टिवेट कर सकें।
बिना आवाज़ के इलेक्ट्रिक वाहन हो सकते हैं जानलेवा !
ब्रिटेन की एक चैरिटी संस्था ने ईयू से शिकायत की थी कि इलेक्ट्रिक वाहन आवाज नहीं करते हैं और ये सड़कों पर मौजूद आमलोगों के लिए जानलेवा हो सकते हैं। संस्था ने ईयू के नियमों का स्वागत किया है। लेकिन, साथ ही यह भी कहा है कि ये नियम सिलेक्टिव नहीं होने चाहिए। संस्था के मुताबिक अधिक स्पीड पर भी एवास सिस्टम ऑन रखने की बाध्यता होनी चाहिए। इससे लोगों को ज्यादा सुरक्षा मिलेगी।
यूरोप में 2021 से सभी इलेक्ट्रिक कारो में एवास सिस्टम जरूरी !
यूरोपियन यूनियन ने साल 2021 से सभी इलेक्ट्रिक कार के लिए एवास सिस्टम जरूरी कर दिया है। ईयू ने बयान जारी कर कहा, ‘ऐसा नहीं है कि सिर्फ नए मॉडल के लिए ये नियम जरूरी हैं। 2021 से बाजार में आने वाले पुराने मॉडल की नई गाड़ियों में भी इसे लगाना होगा।’ ब्रिटेन ने 2040 से देश में नई पेट्रोल-डीजल कार पर बैन लगाने जा रहा है। अभी वहां गैर पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की संख्या 6.6% है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages