My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 11 जुलाई 2019

‌फूड डिलीवरी कंपनियों ने रेस्टोरेंट और होटल को दिया तगड़ा झटका, उठाया ये कदम



 डिजिटल वर्ल्ड तेजी से हर चीज डिजिटल होती जा रही. फिर चाहे वो फोन रिजार्च करना हो या फिर किसी को डेट करना या फिर खाना मंगाना. हर बिजनेस ऑनलाइन होता जा रहा है. खास बात तो ये है कि ऑनलाइन होने के बाद बिजनेस तेजी से चल भी रहे हैं.
फूड डिलीवरी का बिजनेस तेजी से चला-
आजकल ऑनलाइन फूड डिलीवरी का बिजनेस तेजी से चल रहा है. बड़े से बड़ा रेस्टोरेंट हो या फिर छोटे से छोटा होटल सब आजकल स्विगी और जोमाटो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं और जमकर कमाई कर रहे हैं.इसी को देखते हुए अब ऑनलाइन फूड कंपनियों ने खुद इस बिजनेस में उतने का फैसला किया है.

‌कंपनियों का बड़ा कदम-
अब ये ऑनलाइन कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर दूसरे रेस्टोरेंट और होटल के बजाए खुद के क्लाउड किचन में बने सस्ते खाने को प्रमोट करेगीं और बेचेगी.कंपनियां अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए नए कारोबारियों को मौका देगी.लेकिन ऑनलाइन फूड कंपनियां के ऐसा करने से मौजूदा रेस्टोरेंट और होटल पर संकट खड़ो हो जाएगा.

रेस्टोरेंट और होटल के लिए इन कंपनियों से मुकाबला करना मुश्किल होने वाला है.ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो लोगों को किचन खोलने के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर दो चार लाख रुपए प्रतिमाह का कमाने का ऑफर दे रही है.
‌वेबसाइट की बड़ी शुरूआत-
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि करीब दो से तीन हजार वर्गफीट जमीन और 35 लाख रुपए के निवेश से हर महीने निश्चित आय हो सकती है.इसी के साथ कंपनी ने यह भी बताया है कि सिर्फ किचन का निर्माण करके जोमौटो को देना होगा.उबर ईट्स भी ठीक इसी तरह का ऑफर लेकर आया है.हालांकि ये ऑफर अभी भारत के लिए नहीं है.कंपनियों ने ये ऑफर दूसरे देशों के लिए निकाले हैं.
‌इन देशों में शुरू किया बिजनेस-
ये ऑफर दक्षिण कोरिया,अमेरिका और यूरोपीय देशों के लिए शुरू किया गया है.इसी तरह स्विगी ने घर के बने खाने की डिलीवरी शुरू की है.स्विगी डेली एप के जरिए घरेलू रसोइयों से तैयार कराया हुआ है.स्विगी की ये टिफिन सेवा गुरुग्राम में उपलब्ध है.

स्विगी के मुख्य कार्यकारी श्रीहर्ष मजेती ने कहा कि आने वाले महीनों में मुंबई और बेंगलुरू में भी सेवा शुरू होगी.स्विगी के ऑफर को देखते हुए जोमैटो भी टिफिन सर्विस शुरू करने की कोशिश कर रहा है.
‌तेजी से बढ़ रहा फूड बाजार-
अब अगर भारत में ऑनलाइन फूड बाजार की जाए तो कंसल्टेंसी फर्म की हाल ही में आई रिसर्च फ्यूचर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट तेजी से बढ़ रहा है.2023 तक ये 1.1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी.शहरों में तेजी से सक्रीय होती कामकाजी महिलाओं के कारण ही ये कारोबार तेजी से बढ़ रहा है.
ऑनलाइन कारोबार को 2023 तक 16.2 फीसदी की सालाना ग्रोथ रेट मिल सकती है.इसकी सबसे खास बात तो ये है कि 35 फीसदी लोग ऑफर और छूट तो वहीं 84 फीसदी लोग अपने समय को बचाने के लिए ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना पसंद करते हैं.




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages