बरेली के विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा की लड़की मीडिया से लगा रही न्याय की गुहार।
दलित युवक से विवाह रचाने के बाद मचा बवाल बढ़ता ही जा रहा है। मामले में विधायक की बेटी ने एक और वीडियो वायरल कर अपने पिता को चेतावनी दी है कि वह उसके पति और उनके घरवालों को तंग करना बंद करें। वह अब वापिस नहीं आने वाली। युवती ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार विधायक और उनके आदमी होंगे।
वीडियो में यह बोली युवती
वीडियो में बेटी ने कहा कि पापा और विक्की पापा बोले तो माननीय विधायक पप्पू भरतौल जी और विक्की भरतौल जी अब मान जाओ और शांति से जियो और जीने दो। मैंने सच में शादी कर ली है ये सिंदूर मैंने फैशन में नहीं लगा रखा है शादी कर ली है इसलिए लगा रखा है। और पापा आपने जो कुत्ते भेज रखे हैं जस्ट लाइक राजीव राणा उसको बताओ मेरे सर के उपर से पानी चला गया तो उसका पूरा खानदान जेल में होगा। मैं परेशान हो चुकी हूं घूम घूम कर। मतलब इतना घूम घूम कर हम परेशान हो चुके हैं हमारी जान को खतरा है। एक बात कहना चाहूंगी कि विक्की और पापा, अभी युवक और उनके रिश्तेदारों को परेशान करना बंद कर दो क्योंकि उनकी कोई गलती नहीं है जो कुछ किया है मैंने और अभी ने किया है। अब शांति से जियो और अपनी राजनीति करो। मैं खुश रहना चाहती हूं और आजाद रहना चाहती हूं।
हमें कुछ हुआ तो जिम्मेदार होंगे पापा और उनके गुर्गे
मैं इस वीडियो के द्वारा एक बात कहना चाहती हूं कि भविष्य में मुझे और अभी के परिवार को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे पापा, विक्की भरतौल और राजीव राणा होंगें। राजीव राणा खासतौर पर जो पूरी टीम लेकर मेरे पीछे घूम रहा है। मैं मर तो जाउंगी लेकिन राजीव राणा का परिवार मिटाकर जाउंगी। और बरेली के सांसद विधायकों से एक ही बात कहना चाहूंगी कि जो लोग मेरे पापा की हेल्प कर रहे हैं वो प्लीज ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि सच में हमारी जान को खतरा है। पापा प्लीज अपनी सोच बदलो अभी और उसकी फैमिली इंसान ही हैं कोई जानवर नहीं हैं वो। मैं खुश रहूंगी उनके साथ, बस आप अपनी सोच बदलो। अच्छे लोग हैं मैं खुश रहूंगी उनके साथ, आप भी खुश रहो और खुश रहने दो और आराम से अपनी राजनीति करो।
भाजपा के चर्चित विधायक हैं राजीव मिश्रा
बता दें कि भाजपा के चर्चित विधायक राजीव मिश्रा उर्फ पप्पू भरतोल की बेटी ने बीती 4 जुलाई को प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बेगम सराय प्राचीन राम जानकी मंदिर में दलित युवक अजितेश कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही दोनों घर से गायब हैं। युवक अजितेश कुमार फरीदपुर के विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
यइस युवती ने एक और वीडियो वायरल किया था जिसमें उसने बताया था कि दोनों ने घर से भागकर अपनी मर्जी से शादी की है और अब उसको अपने पिता से जान का खतरा है। वीडियो में अजितेश ने बताया कि वे जिस होटल में ठहरे हुए थे, वहां भी मारने के लिए लोग पहुंच गए। जिसके बाद विधायक की बेटी ने बरेली के कप्तान से मदद मांगी है। उनका कहना है कि यदि हम दोनों विधायक के हाथ लग गए तो हमें मार दिया जाएगा। दूसरी ओर इस संबंध में अभी तक विधायक का कोई बयान सामने नहीं आया है।
,
दलित युवक से विवाह रचाने के बाद मचा बवाल बढ़ता ही जा रहा है। मामले में विधायक की बेटी ने एक और वीडियो वायरल कर अपने पिता को चेतावनी दी है कि वह उसके पति और उनके घरवालों को तंग करना बंद करें। वह अब वापिस नहीं आने वाली। युवती ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार विधायक और उनके आदमी होंगे।
वीडियो में बेटी ने कहा कि पापा और विक्की पापा बोले तो माननीय विधायक पप्पू भरतौल जी और विक्की भरतौल जी अब मान जाओ और शांति से जियो और जीने दो। मैंने सच में शादी कर ली है ये सिंदूर मैंने फैशन में नहीं लगा रखा है शादी कर ली है इसलिए लगा रखा है। और पापा आपने जो कुत्ते भेज रखे हैं जस्ट लाइक राजीव राणा उसको बताओ मेरे सर के उपर से पानी चला गया तो उसका पूरा खानदान जेल में होगा। मैं परेशान हो चुकी हूं घूम घूम कर। मतलब इतना घूम घूम कर हम परेशान हो चुके हैं हमारी जान को खतरा है। एक बात कहना चाहूंगी कि विक्की और पापा, अभी युवक और उनके रिश्तेदारों को परेशान करना बंद कर दो क्योंकि उनकी कोई गलती नहीं है जो कुछ किया है मैंने और अभी ने किया है। अब शांति से जियो और अपनी राजनीति करो। मैं खुश रहना चाहती हूं और आजाद रहना चाहती हूं।
मैं इस वीडियो के द्वारा एक बात कहना चाहती हूं कि भविष्य में मुझे और अभी के परिवार को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे पापा, विक्की भरतौल और राजीव राणा होंगें। राजीव राणा खासतौर पर जो पूरी टीम लेकर मेरे पीछे घूम रहा है। मैं मर तो जाउंगी लेकिन राजीव राणा का परिवार मिटाकर जाउंगी। और बरेली के सांसद विधायकों से एक ही बात कहना चाहूंगी कि जो लोग मेरे पापा की हेल्प कर रहे हैं वो प्लीज ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि सच में हमारी जान को खतरा है। पापा प्लीज अपनी सोच बदलो अभी और उसकी फैमिली इंसान ही हैं कोई जानवर नहीं हैं वो। मैं खुश रहूंगी उनके साथ, बस आप अपनी सोच बदलो। अच्छे लोग हैं मैं खुश रहूंगी उनके साथ, आप भी खुश रहो और खुश रहने दो और आराम से अपनी राजनीति करो।
बता दें कि भाजपा के चर्चित विधायक राजीव मिश्रा उर्फ पप्पू भरतोल की बेटी ने बीती 4 जुलाई को प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बेगम सराय प्राचीन राम जानकी मंदिर में दलित युवक अजितेश कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही दोनों घर से गायब हैं। युवक अजितेश कुमार फरीदपुर के विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें