My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 14 जून 2019

उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के उत्पीड़न पर रोष


यूपी में खाकी कलमकारों की  कलमकारों  की आवाज़ घोटने पर उतारू है कानून व्यवस्था इतनी ध्वस्त हो गयी है कि पुलिस अब पत्रकारों को निशाना बना रही है। अभी पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को गिरफ्तार कर जेल भेजने का मामला शांत भी नही हुआ था कि अचानक शामली के अंदर एक अन्य पत्रकार अमित शर्मा को जीआरपी पुलिस ने एक खबर करने के दौरान अमानवीय यातनाएं दी। इस घटना के बाद देश भर के पत्रकारों में आक्रोश पनप रहा है। इस घटना के विरोध में आगरा के पत्रकारों ने भी अपना विरोध दर्ज कराया है।

आगरा के पत्रकारों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम आगरा के डीएम एनजी रवि कुमार को ज्ञापन सौंपा और दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पत्रकार एसएसपी जोगिंदर सिंह से भी मिले। पत्रकारो के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकारों पर हो रहे हमले और गलत कार्यवाही से रूबरू कराया और इन पर अंकुश लगाने की मांग की।

पत्रकारो ने साफ कहा कि अगर पत्रकारो पर हमले नही रुके तो कलम का सिपाही सड़क पर होगा। योगी राज में जनता की आवाज को दबाने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

पत्रकारों का कहना है कि बीते दिनों में जिस तरह से पत्रकारों को निशाना बनाया गया है उसे कतई बर्दाश नही किया जाएगा और ये सरकार की जिम्मेदारी है कि वे पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages