Post Top Ad
Your Ad Spot
शनिवार, 15 जून 2019
Home
featured
वरिष्ठ हड्डी रोग चिकित्सक का पुत्र पत्नी के प्रेमी की हत्या की सुपारी देने में शूटर के साथ गिरफ्तार
वरिष्ठ हड्डी रोग चिकित्सक का पुत्र पत्नी के प्रेमी की हत्या की सुपारी देने में शूटर के साथ गिरफ्तार
आगरा के बाग फरजाना में वरिष्ठ अस्थि रोग चिकित्सक फैमिली से ताल्लुक रखने वाले अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुभव अग्रवाल को अपनी पत्नी के प्रेमी जिम ट्रेनर की हत्या की घटना होने से पहले सुपारी देने वाले ,सुपारी किलर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर मामले का सनसनीखेज खुलासा किया
शनिवार सुबह एसएसपी ने बताया कि आगरा के बाग फरजाना क्षेत्र निवासी डॉ हरीश चंद्रा के पुत्र डॉक्टर अनुभव अग्रवाल की डॉक्टर पत्नी स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत हैं। छह महीने से वे खंदारी क्षेत्र की एक बडी जिम में जाने लगीं, जिम में ज्यादा देर तक रहने और मोबाइल पर जिम ट्रेनर से संपर्क रखने पर डॉक्टर अनुभव को शक होने लगा।
एस एस पी जोगेन्दर सिंह ने बताया कि डॉ. अनुभव की पत्नी के अवैध संबंध एक वर्ष से जिम ट्रेनर के साथ चल रहे थे। अनुभव को जानकारी होने पर दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। जब पत्नी नहीं मानी तो अनुभव ने इसकी शिकायत उसके घरवालों से भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अनुभव ने जिम ट्रेनर को ही रास्ते से हटाने के लिए उसने पचोखरा, फीरोजाबाद के शूटर सतवीर को पांच लाख रुपए की सुपारी जिम ट्रेनर की हत्या के लिए दी। घटना को अंजाम दिया जाता इससे पहले ही सिकंदरा पुलिस ने डॉ. अनुभव, शूटर सतवीर, ड्राइवर दीपक और साथी रजत को गिरफ्तार कर लिया। करीब छह माह से पूरी प्लानिंग चल रही थी। बता दें कि डॉ. अनुभव के पिता डॉ. हरीश चंद्र शहर के लिए जाना पहचाना नाम हैं। वे एसएन मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष भी रह चुके हैं। बाग फरजाना में उनका निवास और क्लीनिक है।पुलिस मामले की छानबीन इस मामले में जिम ट्रेनर से भी पूछताछ की जा रही है।
Tags
featured#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
featured
Tags:
featured
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें