My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 29 मई 2019

LIC ADO के 8581 पदों पर आवेदन शुरू, पढ़ें पूरी डीटेल


LIC ADO Recruitment 2019 Notification: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने Apprentice Development Officer पदों के लिए 8 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन मंगाएं हैं इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो चुकी है जो 9 जून 2019 तक चलेगी। आवेदन फॉर्म एलआईसी की ऑफिशल वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है। 

बता दें कि इस एग्जाम का आयोजन IBPS करवा रहा है। यह वेकन्सी प्रत्येक जोन के मुताबिक अलग-अलग निकाली गई है। जिन्हें आप एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन ऐडमिट कार्ड 29 जून 2019 से डाउनलोड किए जा सकेंगे वहीं प्रारंभिक परीक्षा के (LIC ADO Exam Date 2019) आयोजन की संभावित तारीख 6 और 13 जुलाई 2019 को किया जाएगा। वहीं मुख्य परीक्षा की संभावित तारीख 10 अगस्त 2019 है। 

LIC ADO Work Profile 
चयनित उम्मीदवारों को जीवन बीमा अभिकर्ताओं की नियुक्ति हेतु योग्य व्यक्तियों को प्रायोजित करना होगा, उनको प्रशिक्षित करना होगा और उन्हें अधिकतम व्यक्तियों को जीवन बीमा बेचने में मदद करनी होगी । उन्हे ग्राहकों को बिक्री के बाद तुरंत सेवा प्रदान करनी होगी । इस इस संबंध में क्षेत्र के व्यापक दौरे करने होंगे। 

LIC ADO Salary 
प्रशिक्षु कार्यकाल के दौरान चयनित आवेदक को भत्ते के रूप में प्रतिमाह एक निश्चित रकम का भुगतान किया जाएगा। वर्तमान में अनुमानित सैलरी ₹ 34503/- प्रतिमाह (कर्मचारी प्रवर्ग से चयनित प्रविक्षु विकास अविकारी के अतिरिक्त) मिलेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages