Post Top Ad
Your Ad Spot
शनिवार, 1 जून 2019
फेडरेशन ऑफ इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री का गठन सम्पन्न
आगरा। ताजनगरी आगरा की इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री अब एकजुटता का आगाज़ करने जा रही है फेमा के गठन के साथ। फेडरेशन ऑफ इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री की शुरुआतके साथ मौजू समस्याओं और चुनौतियों पर विचार मंथन और उनके समाधान का एक सिलसिला शुरू होगा। संस्था के अधिष्ठापन और पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के साथ हम सब एक नयी दिशा में आगे बढ़ने के लिये तैयार हैं। इंडस्ट्री के सभी सदस्य इवेंट कंपनियों के ओनर और अलाइड फील्ड्स के प्रोफेशनल एक मंच पर आकर इंडस्ट्री के विकास के लिए साझा प्रयास करेंगे। इस समारोह के अध्यक्ष पूरन डाबर ने कहा आगरा के समग्र विकास की दिशा में ये कदम मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ भी ग्रहण करायी। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके एफमैक के अध्यक्ष पूरन डाबर, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के डिवीजनल चेयरमैन अमर मित्तल, टूरिज़्म गिल्ड के अध्यक्ष हरीश कुमार, नेशनल चैम्बर ऑफ इन्डस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष श्रीकिशन अग्रवाल, टूरिज़्म गिल्ड के महासचिव राजीव सक्सेना, एमएसएमई के डायरेक्टर आरके कपूर, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अशोक शिरोमणि, फैमी के संरक्षक तरुण रावत, वरदान शर्मा और संदीप उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के रिलेशनशिप हैड प्रशांत दुबे ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और संस्था के अधिष्ठापन के बाद संस्था की कार्यकारिणी को मंचासीन कराया गया। इसके बाद संस्था की बहुआयामी कार्य योजनाओं पर संदीप उपाध्याय, तरुण रावत, वरदान शर्मा ने प्रकाश डाला और शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में संस्था के अध्यक्ष सूरज तिवारी ने कहा हम सभी सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए संस्था को गतिशील करेंगे। ये संस्था आगरा के चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। सचिव मनीष अग्रवाल ने कहा शहर की इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री को एक मंच पर लाने और एक सूत्र में पिरोने की लंबे समय से कोशिश की जा रही थी, खुशी की बात है कि सभी की रजामंदी और सहयोग से हम इस काम को आज अंजाम देने जा रहे हैं।
Tags
AGRA#
featured#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
featured
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें