कोडीन कफ सिरप केस में सपा पर बड़ा हमला,पकड़े गए सभी आरोपियों के तार सपा से जुड़े
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस मामले में STF और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के समाजवादी पार्टी से संबंध हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, समाजवादी पार्टी की संलिप्तता और सामने आएगी.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है जिन अभियुक्तों को एसटीएफ या यूपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया है, उनके सम्बंध समाजवादी पार्टी से सामने आए हैं,समाजवादी पार्टी जो पहले से कुख्यात है,इस पूरे मामले में उसकी संलिप्तता सामने आएगी। इस पूरे मामले की जांच के लिए राज्यस्तरीय एसआईटी कार्य कर रही है,इसमे यूपी पुलिस,एफएसडीए से जुड़े अधिकारी मौजूद हैं,किन किन लोगों को इसमे धन गया है ये सारी बातें जांच में आएंगी।
सीएम योगी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा इस बारे यही कहूंगा कि- "यही कसूर मैं बार बार करता रहा,धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा"
फोटो इनकी भी है उन माफियाओं के साथ,जांच होने दीजिए,दूध का दूध पानी का पानी सामने होगा।
सीएम योगी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा, यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पे थे आईना साफ करता रहा… सीएम योगी ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर जहरीले कफ सिरप बेचे जाने की शिकायतों के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि राज्य में सिरप की स्मगलिंग की भी खबरें थीं, जिस पर बड़े पैमाने पर रोक लगाई गई.
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने किया प्रदर्शन
इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन के बाहर कफ सिरप कांड के खिलाफ प्रदर्शन किया. विधायकों ने कोडीन कफ सिरप के साथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में किया गया.
Post Top Ad
Your Ad Spot
शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025
कोडीन कफ सिरप केस में सपा पर बड़ा हमला,पकड़े गए सभी आरोपियों के तार सपा से जुड़े
Tags
police#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
police
Tags:
police
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें