My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 3 नवंबर 2025

भारतीय लड़कियां बनी विश्व चैंपियन,


भारतीय लड़कियां बनी विश्व चैंपियन,
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारतीय टीम विश्व चैंपियन बन गई।
दीप्ति शर्मा इस जीत की सुपरस्टार बनीं जिन्होंने 58 रन की पारी बल्ले से खेली थी। उसके बाद गेंदबाजी में पांच विकेट अपने नाम किए। इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए भारत ने 6 विकेट खोकर 298 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन बनाकर सिमट गई।
भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 39 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं बल्ले से कमाल करने वाली शेफाली वर्मा को भी दो सफलताएं मिलीं। शेफाली ने बैटिंग में 87 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसी के साथ भारत अब ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली चौथी टीम बन गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages