तेजस्वी का दोस्त यूं पी का हत्यारोपी गुंडा
रमीज नेमत पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर का दामाद हैं. जिसके खिलाफ यूपी में योगी सरकार ने लगातार कार्रवाई की है रिजवान ज़हीर जो तीन बार विधायक व दो बार का सांस सांसद रहा है इस समय हत्या, दंगा भड़काने और आपराधिक साज़िश जैसे मामलों में जेल में बंद हैं।
साल 2023 में कौशांबी जिले में प्रतापगढ़ के एक ठेकेदार की हत्या का आरोप भी रमीज नेमत पर है. प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय मोहम्मद शकील अहमद प्रॉपर्टी के कारोबार के अलावा ठेकेदारी भी करता था.
रमीज का पूरा नाम रमीज नेमत है. वह यूपी के बलरामपुर के रहने वाले हैं और पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं. रमीज तेजस्वी यादव का पुराने दोस्त है और 2016 से RJD के साथ जुड़े हुए हैं. वे तेजस्वी के रूटीन और चुनावी कार्यक्रमों को संभालता है जानकारी के मुताबिक इसने डीपीएस मथुरा रोड से 10वीं की पढाई की है. आगे चलकर इसने जामिया से एमबीए और पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन किया. इसके अलावा वे झारखंड की ओर से 30 फर्स्ट-क्लास क्रिकेट मैच भी खेल चुके हैं.
लेकिन विवाद तभी बढ़ गया जब रोहिणी ने रमीज पर गंभीर आरोपों वाले पोस्ट को रीपोस्ट किया. इसमें दावा किया गया कि रमीज नेमत का आपराधिक बैकग्राउंड है और उन पर हत्या की साजिश का मामला भी चल चुका है. सोशल मीडिया पर 2022 की एक रिपोर्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा है कि यूपी पुलिस ने रमीज, उनके ससुर और उनकी पत्नी को एक हत्या की साजिश में गिरफ्तार किया था.
पूर्व सांसद रिजवान जहीर का दामाद
दरअसल रमीज नेमत पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं. जिसके खिलाफ यूपी में योगी सरकार ने लगातार कार्रवाई की है. साल 2023 में कौशांबी जिले में प्रतापगढ़ के एक ठेकेदार की हत्या का आरोप भी रमीज नेमत पर है. प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय मोहम्मद शकील अहमद प्रॉपर्टी के कारोबार के अलावा ठेकेदारी भी करता था. साल 2023 में ही योगी सरकार ने सपा सांसद रिजवान जहीर द्वारा अपने दामाद के नाम खरीदी गई चार करोड़ 75 लाख 86 हजार रुपये की जमीन प्रशासन ने कुर्क कर दी थी.
पूर्व चेरमैन की हत्या का भी आरोपी
रमीज नेमत बीते 4 जनवरी 2022 को पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या की साजिच रचने के आरोप में पूर्व सपा सांसद, उनके दामाद रमीज व बेटी जेबा रिजवान को आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर जेल भेजा था. रमीज नेमत पुत्र नियामत उल्लाह खां तुलसीपुर तहसील के भंगहा कला गांव का मूल निवासी है. इसकी शादी बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान के साथ हुई थी. रमीज नेमत तुलसीपुर के शीतलपुर स्थित पूर्व सांसद रिजवान जहीर के आवास पर ही रहा करता था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें