अभिनेता गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अचानक हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लेकर खबर आ रही है कि उनकी तबीयत मंगलवार रात 8 बजे अचानक बिगड़ गई
गोविंदा के लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने बताया कि गोविंदा को अस्पताल ले जाने से पहले उनको फोन पर कंसल्ट करके दवा दी गई थी। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा, 'डॉक्टर्स से कन्सल्ट करने के बाद उन्हें दवा दी गई और रात एक बजे उन्हें इमरजेंसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 8 बजे डिसऑरिएंटेशन के कारण उनकी हेल्थ खराब हुई, जिसके बाद रात को 1 बजे उन्हें जुहू उपनगर स्थित क्रिटिकलकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बॉलीवुड अभिनेता बिंदल ने गोविंदा की हेल्थ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने इतना जरूर बताया कि एक्टर के कई सारे मेडिकल टेस्ट किए गए हैं और अब उनकी रिपोर्ट के आने का इंतजार है।
धर्मेंद्र से मिलने गए थे गोविंदा
एक्टर गोविंदा बीते कुछ दिन से अपने काम को लेकर थोड़े एक्टिव नजर आ रहे थे। अभी वह एक्टर धर्मेंद्र से मिलने भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। और उस दौरान स्वस्थ नजर आ रहे थे। उन्होंने डांस रियलिटी शोज में भी अपनी स्पेशल अपीयरेंस दी थी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें