सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस पर वकील ने जूता फेंका, कहा - “नहीं चलेगा सनातन का अपमान”
सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने सोमवार को भारत के चीफ जस्टिस (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच एक मामलों की सुनवाई कर रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने वकील को कोर्ट से बाहर किया, इस दौरान वह चिल्लाया कि 'सनातन का अपमान नहीं सहेंगे'।
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की गई। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी पेशे से वकील है। आरोपी शख़्स का नाम राकेश किशोर बताया जा रहा है। जूता फेंकने की कोशिश से पहले वकील ने चिल्लाते हुए कहा कि सनातन का अपमान नहीं चलेगा। यह घटना उस समय हुई जब सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच एक मामलों की सुनवाई कर रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने वकील को कोर्ट से बाहर किया।
इस हंगामे के बावजूद, मुख्य न्यायाधीश गवई शांत बने रहे और उन्होंने मौजूद वकीलों से दिन की कार्यवाही जारी रखने का आग्रह किया।
भगवान विष्णु की मूर्ति पर की गई टिप्पणी पर विवाद!
माना जा रहा है कि यह घटना खजुराहो में भगवान विष्णु की क्षतिग्रस्त मूर्ति से जुड़े एक पुराने मामले में CJI की टिप्पणी को लेकर हुई है, टिप्पणी का कई हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया था। हालांकि सुरक्षा कर्मी ऐसी घटना से इंकार करते हुए बस इतना कह रहे हैं कि एक आदमी कोर्ट में शोर मचा रहा था। उसे निकाल दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें