My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025

दिमाग में गंदे विचार क्यों आते हैं? किस विटामिन की कमी से दिमाग में गंदे ख्याल आते हैं


 

दिमाग में गंदे विचार क्यों आते हैं? किस विटामिन की कमी से दिमाग में गंदे ख्याल आते हैं
कौन से विटामिन की कमी से नकारात्मक विचार आते हैं? अगर आपको पता चल जाए तो आप उन बातों का ध्‍यान रखकर इन व‍िचारों को आने से रोक सकते है
विटामिन B12 कमी और लक्षण: 
हमारे शरीर को ठीक तरह से चलाने के लिए जितनी जरूरत प्रोटीन और मिनरल्स की होती है, उतनी ही जरूरत विटामिन्स की भी होती है. ये न सिर्फ शरीर को मजबूत रखते हैं बल्कि हमारे दिमाग और मूड को भी कंट्रोल करते हैं. इन्हीं में से एक बेहद जरूरी विटामिन है विटामिन बी12 (Vitamin B12). यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, डीएनए तैयार करने और नर्व सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है. अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो इसका असर सिर्फ शरीर पर नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है. कई बार लोग अचानक चिड़चिड़े, उदास या परेशान रहने लगते हैं, उन्हें नेगेटिव और गंदे ख्याल सताने लगते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये सिर्फ मानसिक थकान नहीं बल्कि विटामिन बी12 की कमी का इशारा हो सकता है.
किस विटामिन की कमी से दिमाग में आते हैं गंदे ख्याल 
विटामिन बी12 सिर्फ शरीर को ताकत देने वाला नहीं, बल्कि दिमाग को भी सुकून देने वाला विटामिन है. ये दिमाग में मौजूद 'हैप्पी हार्मोन्स', सेरोटोनिन और डोपामिन को संतुलित रखता है. जब इसकी कमी होती है, तो दिमाग इन हार्मोन्स को सही मात्रा में नहीं बना पाता. नतीजा ये होता है कि व्यक्ति जल्दी गुस्सा करने लगता है, बेचैन महसूस करता है और कभी-कभी बिना वजह अजीब, गंदे या परेशान करने वाले ख्याल आने लगते हैं. ये वही स्थिति होती है जब आप खुद सोचते हैं, 'आखिर मेरे दिमाग में ऐसे ख्याल क्यों आ रहे हैं? तो इसका जवाब हो सकता है, आपके खाने में बी12 की कमी.
*हमेशा थकान और सुस्ती महसूस होती है.
*सांस लेने में दिक्कत या चक्कर आने लगते हैं.
*मसल्स कमजोर हो जाते हैं, गर्दन और पीठ में दर्द बढ़ जाता है.
*हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होता है.
*ध्यान लगाने में दिक्कत और मेमोरी कमजोर होने लगती है.
*अगर इन लक्षणों के साथ मूड भी बिगड़ा-बिगड़ा सा लगे, तो समझ लीजिए कि शरीर को अब तुरंत विटामिन बी12 की जरूरत है.

विटामिन बी12 के लिए क्या खाएं
विटामिन बी12 ज्यादातर नॉन-वेज फूड्स में मिलता है. अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो मछली, चिकन और अंडे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. मछली, चिकन और अंडे बी12 के बेहतरीन सोर्स हैं. दूध, दही और पनीर शाकाहारी लोगों के लिए अच्छे विकल्प हैं. के फोर्टिफाइड सीरियल्स, सोया मिल्क और न्यूट्रिशनल यीस्ट वेजिटेरियंस के लिए बेस्ट विकल्प हैं. इन चीजों को रोज के खाने में शामिल करने से शरीर में बी12 की कमी जल्दी पूरी हो जाती है और दिमाग भी धीरे-धीरे शांत और पॉजिटिव महसूस करने लगता है.
विटामिन बी12 करता क्या है
विटामिन बी12 को यूं समझिए. ये शरीर का एनर्जी स्विच है. ये रेड ब्लड सेल्स बनाता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचती है. ये नर्व सेल्स को हेल्दी रखता है, जिससे दिमाग और शरीर के बीच कनेक्शन बना रहता है. ये डीएनए बनाने में मदद करता है. और सबसे जरूरी, यह मूड और दिमाग को स्थिर रखता है ताकि आप अंदर से खुश और एनर्जेटिक महसूस करें.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages