My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 25 अक्टूबर 2025

भारत को किया शर्मसार, इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़


मनचले ने भारत को किया शर्मसार, इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाग ले रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो क्रिकेटरों का मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी अकील खान को गिरफ्तार कर लिया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनकी दो खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी की गई है, जब वे काफी पीने के लिए पैदल सड़क पर कहीं जा रही थीं.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की छेड़खानी की पुष्टि
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पुष्टि की है कि ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो सदस्यों को भारत के मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मोटरसाइकिल सवार ने ‘अनुचित तरीके से छुआ’. अपने आधिकारिक बयान में, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि टीम सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार को खजराना रोड इलाके में हुई इस घटना में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सीए के बयान में कहा गया है, ‘सीए पुष्टि करता है कि ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की दो सदस्यों को इंदौर में एक कैफे जाते समय एक मोटरसाइकिल सवार ने गलत तरीके से छुआ और पास आकर उन्हें छुआ. टीम सुरक्षा द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जो मामले को देख रही है.’
“यह देश के सम्मान की बात है” ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों की छेड़खानी मामले में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “कड़ी कार्रवाई की जाएगी”
CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
खिलाड़ियों ने इस घटना से घबराए बिना तुरंत अपने सुरक्षा अधिकारी डेनि सिमस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया। एमआईजी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे आरोपी की पहचान और उसकी बाइक का पता चला।
आरोपी अकील खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर की सब-इंस्पेक्टर निधि रघुवंशी ने बताया कि दोनों क्रिकेटर अपने होटल से बाहर निकलीं और एक कैफे की ओर जा रही थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. दोनों ने अपनी टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क किया, जिन्होंने स्थानीय सुरक्षा संपर्क अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया और सहायता के लिए एक वाहन भेजा. सूचना मिलने पर, सहायक पुलिस आयुक्त हिमानी मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनके बयान दर्ज किए और एमआईजी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 78 (पीछा करना) के तहत FIR दर्ज की.
आरोपी के खिलाफ पहले से दर्द हैं आपराधिक मामले
अधिकारी ने बताया कि एक राहगीर ने संदिग्ध की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर आरोपी अकील खान को पकड़ लिया गया. उन्होंने आगे कहा, ‘अकील खान के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और जांच जारी है.’ आईसीसी महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का हिस्सा रहीं ये खिलाड़ी अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ रेडिसन ब्लू होटल में ठहरी हुई थीं. महिला वर्ल्ड कप की बात करें तो इसका लीग चरण अब समाप्ति की ओर है. ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages