50 तोले की गोल्डेन चेन' वाला टायसन, करोड़ों की दौलत का रखवाला
आपने एक से एक फैशनेबल और डिजाइनर कुत्ते तो देखे होंगे, लेकिन क्या ऐसा रौब वाला कुत्ता देखा है, जो गले में 50 तोले की सोने की चेन पहनता हो. ऐसा ही एक डॉग है, जिसका नाम है टॉयसन, जो अपने मालिक की ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों के सोने-चांदी के गहनों की रखवाली करता है.मजाल है कि ज्वेलर्स की दुकान में बिना इजाजत घुस जाए. सोशल मीडिया पर एक नया वायरल वीडियो ट्रेंड में है, जिसमें एक कुत्ता गले में चेन पहने भौंकता दिखाई दे रहा है. वीडियो केवल 18 सेकंड का है लेकिन कुत्ते का भौकाल देखकर लोगों को पूरा देखने पर मजबूर कर दे रहा है.
50 तोले की चेन वाला टायसन', करोड़ों की दौलत का रखवाला
18 सेकंड का ये वीडियो चर्चा की वजह इसीलिए बना हुआ है, क्योंकि ये भूरे रंग का कुत्ता एक ज्लेवरी शॉप के बाहर एक मुस्तैद सिक्योरिटी गार्ड की तरह खड़ा दिखाई दे रहा है. गले में डिजाइनर सोने की चमक जैसी चेन पहने वो एक दम अकड़ में खूंखार दिख रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें