पाकिस्तान में 100 KM अंदर तक स्थित आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने किया तबाह,इन जगहों पर बरसाईं मिसाइलें
भारत की वायुसेना ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. जो इंटरनेशल सीमा से कई किलोमीटर अंदर अंदर था.
तबाह हुआ है.
बहावलपुर- यह वो स्थान है जो अंतराष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किलोमीटर दूर है, इसी स्थान पर जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था, जिसे सेना ने अपनी कार्रवाई में तबाह कर दिया है.
मुरीदके - इस स्थानों पर लश्कर ए तैयबा का शिविर था, जो अंतराष्ट्रीय बॉर्डर से 30 किलोमीटर दूर है, जो कि 26/11 मुंबई हमले से जुड़ा था.
गुलपुर- यह भी आतंकी ठिकाना था,जो पूंछ और राजौरी से 35 किलोमीटर दूर है.
लश्कर- कैंप सवाई- सेना ने जिन ठिकानों को निशाना बनाया है उसमें से एक ये भी शामिल है. ये पीओके के तंगधार सेक्टर के 30 किलोमीटर दूर है.
कोटली- ये स्थान LoC से15 किलोमीटर दूर है. यहां पर लश्कर से जुड़े आतंकी का ठिकाना था.
बिलाल कैंप- जैश ए मोहम्मद का लॉन्च पैड है. इस जगह का इस्तेमाल भारत में आतंकी भेजने के लिए किया जाता था.
बरनाल कैंप- आतंकियों का यह ठिकाना लाइन ऑफ कंट्रोल से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था जो सेना की कार्रवाई में तबाह हुआ है.
सरजाल कैंप- यह स्थान इंटरनेशनल बॉर्डर से 8 किलोमीटर दूर सांबा कठुआ के सामने पड़ता है. जो जैश का ट्रेनिंग कैंप है.
मेहमूना कैंप- यह स्थान सियालकोट के पास है जो इंटरनेशनल बॉर्डर से करीब 15 किलोमीटर दूर पर स्थित है. इसे हिजबुल मुजाहिदीन का प्रशिक्षण केंद्र और आतंकियों के रहने का स्थान माना जाता है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें