महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का बॉलीवुड में डेब्यू
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से वायरल हुई मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा भोंसले अब जल्द ही फिल्मी दुनिया में एंट्री कर सकती हैं. डायरेक्टर सनोज मिश्रा बुधवार को मोनालिसा के घर पहुंचे. कहा जा रहा है कि खरगोन जिले के महेश्वर की प्रयागराज कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा उम्र 16 वर्ष का अब जल्द ही फिल्मी सफर शुरू होने वाला है.
वीडियो देखते ही सोच लिया था इसे फिल्म में मौका दूंगा- सनत मिश्रा
पत्रिका से चर्चा में मिश्रा ने बताया कि मोनालिसा के वीडियो को देख मैंने कहा था कि इस लड़की को में फिल्म में मौका दूंगा। आज प्रयागराज से मोनालिसा के घर पहुंचा और परिवार के साथ बात की।
फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के लिए किया साइन
सनोज मिश्रा ने बताया कि मोनालिसा को अपकमिंग फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन किया है। फिल्म में राजकुमार राव के भाई अमित राव लीड रोल मे रहेंगे।
तीन महीने की ट्रेनिंग के लिए मुंबई जाएगी मोनालिसा
उन्होंने बताया कि मोनालिसा को अभी 3 महीने ट्रेनिंग के लिए मुंबई में ही रखा जाएगा। फिर अप्रेल में मोनालिसा का शूट शुरू होगा। फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू होगी। मोनालिसा के शूट भारत में ही फिल्माए जाएंगे। बता दें कि सनोज मिश्रा बंगाल डायरी जैसी मूवी बना चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें