साहित्य का महासंगम: ताज लिटरेचर क्लब का राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
ताज लिटरेचर क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में साहित्य के संवर्धन में अतुलनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को साहित्य शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम विश्व हिंदी दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया, जिनमें डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, डॉ. अनिल बोहरे, आशु कवि (हाथरस), डॉ. बृज बिहारी लाल बिरजू, प्रो. ओमपाल सिंह 'निडर' पूर्व सांसद (फिरोजाबाद) शामिल थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्र सेविका समिति की महानगर कार्यवाहक श्रुति सिंघल और सुप्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. सलोनी सिंह बघेल ने किया। संस्था की अध्यक्ष और कार्यक्रम की संयोजक भावना वरदान शर्मा ने अतिथियों के स्वागत उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं जिन्होंने सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार पूरे विश्व में किया।
कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों में नितिन जौहरी इंडिया राइजिंग, पंडित अपूर्व शर्मा एडवोकेट, अरविंद सिंह, मानवेन्द्र मल्होत्रा सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नटरांजलि थियेटर आर्ट्स, फ्रेंक एडवरटाइजर, इंडिया राइजिंग, क्लब कराओके, डी मीडिया फिल्म प्रोडक्शन, कैट एवं संकल्प सेवा संस्था ने सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें