महिला कारोबारी से सामूहिक दुष्कर्म धर्मांतरण की कोशिश, ढाई करोड़ हड़पे
लखनऊ में महिला कारोबारी के साथ धर्मांतरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि धर्म छिपाकर उसके नजदीकी बढ़ाए गए और फिर धर्मांतरण की कोशिश की गई। इस बीच पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। उसका विवाह विनीता भटिया के साथ हुआ था। बाद में आरोपी ने धर्म परिवर्तन कराकर विनीता को वसिफा बना दिया।
सामूहिक दुष्कर्म किया और ढाई करोड़ रुपये भी हड़प लिए.
महिला के मुताबिक वह मुंबई में पार्लर और इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थीं। वर्ष 2020 में उनकी मुलाकात ईस्ट थाना मीरा रोड मुंबई निवासी ईशा दीवान से सिटी सेंटर माल गोरेगांव में हुई थी।
आरोप है कि ईशा हिंदू पहचान के साथ मिला था और कलावा भी पहने था।
हिजाब पहनने का बनाया दबाव :
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 में आरोपियों ने महिला को बंधक बना लिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। हिजाब पहनने का दबाव भी बनाया। आरोपियों ने पीड़िता के करीब 2.50 करोड़ रुपये या तो ले लिए या खर्च कर दिए।
पीड़िता ने भागने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर महिला ने घरवालों को आपबीती। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि 23 मई 2022 को वह लखनऊ में थीं। नादिया, तौसिफ व ईशा नोवोटल होटल में ठहरे थे। तीनों ने महिला को बुलाया और वाइन पिलाकर ईशा व तौसिफ ने दुष्कर्म किया। विरोध पर नादिया भी आ गई और उसने भी आरोपियों का साथ दिया।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है।
मामले की जांच चल रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें