योगी ने गर्दा उड़ा दिया:पत्थरबाजों को अपनी ताकत का अहसास कराइए
झारखंड विधानसभा चुनाव में सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए… विपक्ष का गर्दा उड़ा दिया है… उन्होंने कहा है कि…आप अपनी ताकत का अहसास कराईए… जब आप अपनी ताकत का अहसास कराएंगे तो.. ये पत्थरबाज लोग आपका रास्ता साफ करेंगे… जम्मू-कश्मीर के पत्थरबाज आज कल यही कर रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा, ‘ताकत का एहसास कराइये फिर ये पत्थरबाज सड़कों पर आपके लिए झाडू़ लगाकर आपके लिए रास्ता साफ करते दिखाई देंगे।
उन्होंने कहा कि ये बजरंगी पताका हर जगह फहराई हुई दिखाई देगी और उस ताकत का एहसास कराने के लिए ही ये चुनाव आपके पास है।
कोडरमा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि माफियाओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही है जो लोगों की सुरक्षा और रक्षा की गारंटी दे सकती है। रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड में भूमि, बालू, वन, खनन और शराब जैसे क्षेत्रों में माफिया को संरक्षण दे रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें