“पुलिस रस्सी का सांप बना देती है” ये कहावत तो आपने सुनी होगी...
मेरठ में यूपी पुलिस के चार सिपाहियों ने ड्यूटी पर रहते हुए पार्टी में जाने के लिए अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने फर्जी सूचना देकर 112 को बवाल की सूचना दी, जिससे उन्हें पार्टी में जाने का निर्देश मिला। हालांकि, एक घंटे बाद उनकी पोल खुल गई और सभी चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
मेरठ पुलिस की लापरवाही: चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
मेरठ में यूपी पुलिस के चार सिपाहियों ने ड्यूटी पर रहते हुए पार्टी में जाने के लिए अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने फर्जी सूचना देकर 112 को बवाल की सूचना दी, जिससे उन्हें पार्टी में जाने का निर्देश मिला। हालांकि, एक घंटे बाद उनकी पोल खुल गई और सभी चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
मुख्यालय से फीडबैक के लिए आई कॉल ने खोला मामला
यूपी 112 के मुख्यालय से उस नंबर पर कॉल की गई जिस नंबर से सूचना भेजी गई थी। मुख्यालय पर बैठे ऑपरेटर ने उस आदमी के नंबर पर कॉल करके पूछा कि आपने बवाल की जो सूचना दी थी वो खत्म हो गया ? इस पर उस आदमी ने कहा कि मैने कोई सूचना नहीं दी थी।
इस घटना पर मेरठ एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने कार्रवाई करते हुए सभी चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। यह घटना अब पूरे महकमें में चर्चा का विषय बन गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें