यूपी में ब्लाउज की नाप नहीं लेंगे पुरुष दर्जी पुलिस कर सकती है कड़ी कार्रवाई
यूपी में अब पुरुष दर्जी महिलाओं और बच्चियों की नाप नहीं ले सकेंगे. ऐसे करने पर पुलिस उन पर कार्रवाई कर सकती है. दरअसल कानपुर में जिम जाने वाली महिला की हत्या के बाद सुरक्षा का मुद्दा काफी तूल पकड़ रहा है.
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने कई बिंदुओं को लेकर योगी सरकार को प्रस्ताव भेजा है जो कि महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार से जुड़ा हुआ है.
बैड टच और अपराधों से बचाव के लिए भेजा गया प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश में अब पुरुष दर्जी ने महिलाओं की नाप ली तो खैर नहीं. सूबे में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और "बैड टच" को देखते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने योगी आदित्यनाथ सरकार को कई बिंदुओं पर अमल करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा है.
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए दिशानिर्देश प्रस्तावित किए हैं। इनमें पुरुषों द्वारा महिलाओं का माप लेने पर रोक, जिम और योग कक्षाओं में महिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति और स्कूल बसों में महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती शामिल है। आयोग का लक्ष्य सार्वजनिक और व्यावसायिक स्थानों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें