हिजाब के विरोध में मुस्लिम छात्रा ने कपड़े उतार दिए
ईरान में महिलाओं के कपड़ों को लेकर सख्त कानून हैं। एक महिला ने तेहरान आजाद यूनिवर्सिटी में प्रोटेस्ट करने के लिए पब्लिक प्लेस पर कपड़े उतार दिए। नैतिक पुलिस ने महिला को परेशान किया और उसका हिजाब और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया ।
महिला छात्र के साथ तेहरान आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस और रिसर्च में हादसा हुआ। विदेशी मीडिया के मुताबिक, नैतिक पुलिस (बासिज मिलिशिया) ने महिला को परेशान किया और उसका हिजाब और कपड़े फाड़ दिए। इसी के बाद महिला ने यूनिवर्सिटी के बाहर प्रोटेस्ट किया। वहीं, एक और मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि महिला ने ड्रेस कोड के मुताबिक कपड़े नहीं पहने थे, इसी के चलते नैतिक पुलिस ने उसको चेतावनी दी और महिला ने प्रोटेस्ट करना शुरू कर दिया।
महिला यूनिवर्सिटी के आस-पास सड़कों पर घूमने लगी। इसके बाद ईरानी अधिकारियों ने छात्रा को गिरफ्तार कर लिया। ईरान की एक मीडिया अमीर कबीर ने दावा किया कि महिला के साथ गिरफ्तारी के दौरान मारपीट की गई। वहीं, ईरान की रूढ़िवादी फार्स समाचार एजेंसी ने कहा कि छात्र ने क्लास में “अनुचित कपड़े” पहने थे और ड्रेस कोड का पालन करने के लिए सुरक्षा गार्डों ने उसको चेतावनी दी थी। चेतावनी दिए जाने के बाद महिला ने अपने “कपड़े उतार दिए”।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें