सलमान खान ने किए थे '8 वन नाइट स्टैंड'! Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक्टर पर लगाए संगीन आरोप
सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बीच अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आए दिन वह सलमान के खिलाफ कई संगीन खुलासे कर रही हैं। वहीं इसबार पूर्व अभिनेत्री ने सलमान खान की बेवफाई को लेकर एक बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सलमान ने एक समय में 8 वन नाइट स्टैंड किए थे जिससे तंग आकर वह बॉलीवुड छोड़ गई थीं।
सलमान पर सोमी ने लगाए आरोप
उन्होंने हाल ही में रेडिट पर बताया है कि जब वह सलमान खान की गर्लफ्रेंड थीं वह एक्टर के 8 वन नाइट स्टैंड से परेशान हो चुकी थीं। सोमी ने बीते दिनों रेडिट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था जिसमें एक यूजर ने उनसे पूछा कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री क्यों छोड़ी थी। इसपर उन्होंने कहा- "क्योंकि मैं सलमान के केवल एक नहीं बल्कि आठ वन-नाइट स्टैंड से थक चुकी थी। इसके अलावा, मेरे साथ शारीरिक और मौखिक रूप से हुए दुर्व्यवहार को मैं नजरअंदाज नहीं कर पाई। मैंने तब छोड़ दिया जब मेरा बॉयफ्रेंड ऐश नाम की एक नई लड़की को लेकर आया था! मैं उसके वन-नाइट स्टैंड से थक चुकी थी!"
'लड़कियां उनके साथ 7 साल तक टिकती हैं'
सोमी ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में सलमान संग अपने बुरे रिलेशन पर खुलकर बात करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। सोमी ने कहा कि वह कई सालों से फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं और अमेरिका में अपने एनजीओ में काम कर रही हैं, लेकिन लोग उन्हें आज भी सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड के नाम से जानते हैं। सोमी के मुताबिक ये उनके लिए सबसे बड़ा श्राप जैसा है।
सोमी अली ने आईएनएस को दिए हालिया इंटरव्यू में कहा- "सलमान का एक पैटर्न है कि लड़कियां उनके साथ ज्यादा से ज्यादा सात साल तक टिकी रहती हैं। खास बात ये है वो कभी रिलेशनशिप नहीं तोड़ते बल्कि लड़की ही रिश्ता तोड़कर जाती है। किसी लड़की को सलमान के असली रंग पहचानने में सात साल लग जाते हैं।" हाल ही में सोमी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से खूब सुर्खियां बटोरी थीं जिसमें उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई से मिलने की मांग की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें