आगरा: धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
आगरा के प्रमुख प्रकाशन ग्रुप के निदेशकों सहित 7 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने कथित धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। मामला केनरा बैंक में 23.76 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है।
सीबीआई के अनुसार, केनारा बैंक के मुख्य महाप्रबंधक हरी पीवी ने सीबीआई दिल्ली शाखा से 27 अगस्त को शिकायत की थी,
सीबीआई की जांच में पता चला है कि 2018 से 2021 के बीच मेसर्स रतन प्रकाशन मंदिर और विकास बुक्स लिमिटेड के निदेशक और उनकी पत्नी ने बैंककर्मियों के साथ मिलकर बैंक को 23.76 करोड़ रुपये की हानि पहुंचाई।
अब इस मामले में सीबीआई इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मामले की जांच करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें