ITI Agra:छात्रों ने निलम्बित अनुदेशक विवेक लवानिया की जांच पर उठाए गए सवाल
आगरा: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भ्रष्टाचार का मामला, निलम्बित अनुदेशक की जांच पर उठाए गए सवाल
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बल्केश्वर आगरा में विद्युतकार (इलैक्ट्रीशियन) व्यवसाय के प्रशिक्षार्थियों ने डीएम को पत्र लिख कर निलम्बित अनुदेशक श्री विवेक प्रताप लवॉनिया की जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाया है
प्रशिक्षार्थियों छात्रों का आरोप है कि अनुदेशक श्री विवेक प्रताप लवॉनिया ने उनसे प्रथम वर्ष की परीक्षा से पहले प्रयोगात्मक एवं सेशनल परीक्षा में अच्छे अंक दिलवाने के लिए 6000 रुपये की मांग की थी। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी प्रशिक्षार्थियों के पास है।
इस मामले में प्रधानाचार्य द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई थी और अनुदेशक को निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अब प्रशिक्षार्थियों को लगता है कि जांच अधिकारी द्वारा अनुदेशक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशिक्षार्थियों ने मांग की है कि इस मामले की जांच किसी ईमानदार अधिकारी से करवाई जाए ताकि भ्रष्ट अनुदेशक को कठोर दंड मिले।
इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें