उद्योगपति पूरन डावर की बायोग्राफी 'अनस्टॉपेबल पर्सूट ऑफ प्रोग्रेस' का दुबई में विमोचन
दुबई में आयोजित एशियाई बिज़नेस एंड सोशल फोरम (एबीएसएफ) के 24वें संस्करण में डावर ग्रुप के चेयरमैन और एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर को वर्ल्डस ग्रेटेस्ट ब्रांड्स एंड लीडर्स 2024 की सूची में शामिल किया गया। उन्हें उद्योग जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय महानतम विकास पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
पूर्व खेल एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूरन डावर की बायोग्राफी 'अनस्टॉपेबल पर्सूट ऑफ प्रोग्रेस' का विमोचन किया। यह पुस्तक जल्द ही यूके, यूएसए और भारत में विमोचित होगी और प्रमुख बुक स्टॉल्स पर उपलब्ध होगी।
आगरा के उद्यमियों ने पूरन डावर को बधाई दी है। जूता निर्यातक और एफमेक के कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, राजेश सहगल, महासचिव राजीव वासन, कैप्टन एएस राणा, ललित अरोरा, श्याम बंसल, अनिरुद्ध तिवारी आदि ने उन्हें सम्मानित किया है।
पूरन डावर ने जूता निर्यातक के रूप में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार की संस्था काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स के नॉर्दन रीजन के चेयरमैन के रूप में उन्होंने भारत को जूता निर्यात के क्षेत्र में लगातार ग्रोथ हासिल करने में मदद की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें