आगरा की वैष्णवी शर्मा नेशनल जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में चमकेगी
आगरा - 35 वाँ नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई।
जिसमें उत्तर प्रदेश जिला आगरा से बैष्णवी शर्मा ने 100 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मैडल प्राप्त किया ।
पिता रवि शर्मा का कहना है कि ये उसकी स्वयं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। रजत मेडल प्राप्त करने के साथ साथ बैष्णवी ने भुवनेश्वर में होने जा रहे 39 वीं (25 से 29 अक्टूबर) नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियन शिप 2024 में खेलने का अवसर प्राप्त किया ।
इस मौके पर यूनिवर्सिटी स्पोर्टस निदेशक अखिलेश सक्सेना, सिन्धुजा चौहान, पुष्पांजली जीएम ओम शर्मा, जिला खेल सेक्रटरी नरेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, गणेश राम नागर कन्या विधालय की प्राचार्या चारू पटेल, रश्मि अग्रवाल , एथलेटिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने जीत की बधाइयाँ और नेशनल की अग्रिम शुभ कामनायें दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें