थानेदार की बड़ी लूट! चोर से बरामद सोना बेचा, जांच बैठाई गई
कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस में एक थानेदार पर बड़ा आरोप लगा है। थानेदार ने चोर से बरामद 20 से 25 लाख रुपये का सोना सर्राफ के यहां गलवाकर बेच दिया। मामले में पुलिस कमिश्नर ने हाईलेवल जांच बैठा दी है और थाना प्रभारी को छुट्टी पर भेज दिया गया है।
मामला यह है:
- 30 सितंबर को एमआईजी-32 बर्रा-6 में रहने वाली शिक्षिका शालिनी दुबे के यहां 25 से 30 लाख रुपये की चोरी हुई थी।
- बर्रा थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई।
- मामले की जांच कर रहे बर्रा इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक चोर को अरेस्ट कर लिया।
- सख्ती से पूछताछ की तो सामने आया कि चोरों के गैंग को रेलबाजार एसओ विजय दर्शन ने अरेस्ट किया था।
- इसमें उनके साथ हेड कांस्टेबल आमिल हाफिज भी थे।
- चोरों से बरामद 20 से 25 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात को थानेदार ने एक सर्राफ के यहां गलवाकर बेच दिया।
- इसके बाद चोरों को छोड़ दिया गया।
पीड़ित शिक्षिका शालिनी दुबे ने बताया कि पुलिस ने सिर्फ दो चोर को अरेस्ट करके जेल भेजा, जबकि सीसीटीवी में दिख रहे दो चोर आज तक नहीं पकड़े गए। उनका 25 से 30 लाख के जेवरात चोरी हुए थे। पुलिस ने कुछ भी बरामद नहीं कर सकी है। बर्रा पुलिस उन्हें दूसरे के वो भी चांदी के जेवरात दे रही थी, उन्होंने लेने से इंकार कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें