एत्मादपुर: मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, भ्रूण हत्या के आरोप
एत्मादपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया ।
मामले की जांच में यह पता चला कि मेडिकल संचालक भ्रूण हत्या जैसे गंभीर मामलों में भी लिप्त था। इसके अलावा, एक पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि मेडिकल संचालक के इंजेक्शन लगाने से उनके बच्चे की मौत हो गई थी ।
आरोपी मेडिकल संचालक का रिश्तेदार पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा था, जिससे वे परेशान हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है ।
इस मामले में पुलिस ने मेडिकल संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें